फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अवैध कब्जाधारियों को कैसे मिले बिजली-पानी के कनेक्शन

अवैध कब्जाधारियों को कैसे मिले बिजली-पानी के कनेक्शन

Tue, 09 Oct 2018 08:56 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जाधारियों को कैसे मिले बिजली-पानी के कनेक्शन
जेसीबी नालों से अतिक्रमण हटाते हुए - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में कोर्ट के आदेशों के बाद भाखड़ा विस्थापितों के अवैध कब्जे हटाने की मुहिम तो शुरू हो गई है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिन अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश हुए हैं, उन्हें बिजली व पानी के कनेक्शन कैसे मिल गए। अब प्रशासन अवैध कब्जों को हटाने के लिए पहले संबंधित विभागों को बिजली व पानी के कनेक्शन काटने को कह रहा है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।
सरकार के आदेशों के बाद अब बिलासपुर में 1051 अवैध कब्जा धारकों के कब्जों का निरीक्षण किया जाना है ताकि यह पता चल सके कि किसने अवैध कब्जा किया है और अवैध कब्जे पर किसने पानी व बिजली के कनेक्शन ले रखे हैं ताकि संबंधित विभागों को कनेक्शन काटने के निर्देश दिए जा सकें। अब सवाल यह है कि जब प्रशासन अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई करेगा और उनके बिजली व पानी के कनेक्शन कटवाने के लिए संबंधित विभागों को कहेगा। इन विभागों ने कनेक्शन देने से पहले ही यह क्यों नहीं देखा कि जो निर्माण किए गए हैं, वह नियमों को देखते हुए किए गए हैं या फिर ताक में रखकर। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया भी इसके लिए जिम्मेवार है।
विज्ञापन

अब जब कोर्ट ने जिला प्रशासन को अवैध कब्जों को हटाने के लिए निर्देश दिए हैं, तो प्रशासन की ओर से कब्जे हटाए जा रहे हैं और जिनके बिजली व पानी के कनेक्शन लगे हैं उन्हें काटने के लिए विभागों को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया का कहना है कि अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। नियमों के अनुसार अवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपनी जिम्मेदारी को सही से ना निभाने वाले विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट...
बरमाणा में हटाए छह खोखे, दो के दिए बिजली-पानी काटने के निर्देश
प्रशासन ने सोमवार को बरमाणा में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद छह अवैध खोखो को हटाया है। जबकि आठ अन्यों को हटाया जाना है। इसमें से दो ऐसे भी हैं, जिन्होंने बिजली व पानी के नियमित कनेक्शन ले रखे हैं। इनके कनेक्शन काटने के निर्देश भी विभागों को दे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed