{"_id":"5b6f36004f1c1bef258b4700","slug":"51534014976-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु करोबारी के घर बदमाशों का धावा, एक लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु करोबारी के घर बदमाशों का धावा, एक लाख की लूट
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया। नकबापोश चार बदमाशों ने एक पशु कारोबारी के घर पर धावा बोलकर तमंचों के बल पर 22 हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल लूट लिया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रंपुरा बुर्जुग की है। ग्राम निवासी वहीद अहमद खां का घर गांव में पूरब दिशा में जंगल किनारे हैं। वह बकरियों को बेचने व खरीदने का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की रात वह परिवार समेत अपने घर सो रहा था। गृहस्वामी के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे नकबापोश चार बदमाश उसके घर में घुस गए। इस बीच गृहस्वामी की आंख खुल गई। बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे व उसकी पत्नी सीमा बेगम व पुत्र जियाउल को कब्जे में कर लिया। बदमाशों ने उनसे नगदी व जेवर देने को कहा। लूटपाट का गृहस्वामी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद सभी को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने अलमारी के ताले खोलकर 22 हजार रुपये की नगदी, सोने के कुंडल, झुमकी, अंगूठी, पायजेब समेत करीब एक लाख रुपये का माल लूट लिया। करीब आध घंटे तक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शोर मचाने पर सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर शराबा मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया। ग्रामीणों ने रात में ही बदमाशों को काफी खोजा, मगर कोई भी बदमाश ग्रामीणों के हत्थे नहीं आया। सूचना पर खजुरिया थाना प्रभारी ऋृषिपाल सिंह व डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रात में बदमाशों को काफी खोजा,मगर कोई नहीं मिल सका। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी का कहना है कि चार अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही चोरों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।