फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दो भाइयों पर फेंका कढ़ाई का गर्म घी, झुलसे

दो भाइयों पर फेंका कढ़ाई का गर्म घी, झुलसे

Tue, 24 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
दो भाइयों पर फेंका कढ़ाई का गर्म घी, झुलसे
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में शादी की पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने मामूली विवाद के दौरान दो छात्र भाइयों को पीटा और उनके ऊपर कढ़ाई में खोलता हुआ घी फेंक दिया। जिससे दोनों भाई गंभीर रुप से झुलस गए। दोनों को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

घटना रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के सीमांत उत्तराखंड प्रदेश से सटे ग्राम डिबडिबा के पदमा कालोनी की है। रोशन लाल का परिवार कालोनी में रहता है। रोशन लाल के अनुसार उसका एक बेटा नीरज (18) रुद्रपुर के डिग्री कालेज में बीएससी कर रहा है और दूसरा बेटा पारस (15) हाईस्कूल में पढ़ रहा है। रविवार को वह अपनी ससुराल गए थे और घर पर उसके दोनों बेटे रह गए थे। उसकी कालोनी में ही रविवार की रात शादी की पार्टी थी। पार्टी में भाग लेने के लिए उसके दोनों पुत्र भी गए थे। आरोप है कि शादी की पार्टी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान लोगों ने नीरज और पारस को भी पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लेागों ने जिस कढ़ाई में हलवाई पूड़ी बना रहे थे, उसी कढ़ाई का खौलता घी नीरज और पारस के ऊपर फेंक दिया। गर्म घी के कारण दोनों भाई गंभीर रुप से झुलस गए। इस दौरान चीख पुकार के कारण कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। दोनों भाईयों को लोगों ने आनन फानन में रुद्रपुर के जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर रुद्रबिलास चौकी से पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस को कोई भी आरोपी नहीं मिला घटना की जानकारी पाकर नीरज और पारस के पिता रोशन लाल भी रात में ही अपने घर पहुंच गए। सोमवार की सुबह रोशन लाल ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed