{"_id":"5ac8fa794f1c1bca618b6099","slug":"51523120761-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबड़ी बागड़ा में मिले अफीम के 185 पौधे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबड़ी बागड़ा में मिले अफीम के 185 पौधे
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस ने झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत गेहड़वीं के गांव खबड़ी बागड़ा में अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधे बरामद किए हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने राजस्व विभाग को जमीन की निशानदेही करने के लिए पत्र लिखा है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत गेहड़वीं के गांव खबड़ी बागड़ा निवासी सुशील कुमार के आंगन की क्यारी में पुलिस थाना झंडूता के एसआई लेखराज और हेड कांस्टेबल सुशील पुंडीर की टीम ने 185 अफीम के पौधे पाए। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति ने अपने घर के पास अवैध रूप से अफीम के पौधे लगा रखे हैं। इसके बाद छापामारी की गई। पुलिस ने पौधों को कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ग्राम पंचायत प्रधान प्यार सिंह और दिनेश कुमार को गवाह बनाकर बयान दर्ज किए गए हैं। एसआई लेखराज ने बताया कि निशानदेही के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
उधर, एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।