फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर लगाया लड़की का फोटो

फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर लगाया लड़की का फोटो

Sun, 17 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर लगाया लड़की का फोटो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।
पुलिस थाना तलाई में लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर उसे प्रयोग करने का मामला सामने आया है। फर्जी अकाउंट बनाने वाले ने लड़की का फोटो भी प्रयोग किया। इस संबंध में जब लकड़ी को पता लगा तो उसने इस संबंध में तलाई पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना को दी लिखित शिकायत में रोमा शर्मा पुत्री अमर नाथ संगासवी निवासी ने पुलिस थाना तलाई को सूचना दी है कि किसी ने फेसबुक अकाउंट बना कर उसकी फोटो अपलोड की है। इस पर आपत्ति जताते हुए लड़की ने कहा इससे वह मानसिक रूप से भी आहत हुई है। इस प्रकार से फर्जी अकाउंट बनाकर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डालने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस से इस फर्जी अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता और परिवार ने भी शीघ्र आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेश शर्मा ने कहा पुलिस थाना तलाई में एक लड़की की शिकायत फर्जी फेसबुक अकाउंट पर फोटो संबंधी आई है। इसके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed