फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक चालक और सैलानी भिड़े, लगा लंबा जाम

ट्रक चालक और सैलानी भिड़े, लगा लंबा जाम

Thu, 18 Oct 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक और सैलानी भिड़े, लगा लंबा जाम
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राज मार्ग पर स्वारघाट के पास ट्रक चालक और सैलानियों में ओवरटेक को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस कारण नेशनल हाईवे भी करीब एक घंटा बंद रहा। सैलानियों ने ट्रक चालक के सीर पर लोहे के पाने से जोरदार हमला किया जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों सैलानियों को पुलिस थाना पूछताछ के लिए लाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम नेशनल हाईवे पर जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना के चार पर्यटक अपने साथियों सहित कार में सवार होकर मनाली घूमने जा रहे थे लेकिन जब उनकी कार हिमाचल के प्रवेश द्वार स्वारघाट कस्बे के समीप भूमक स्थान पर पहुंची तो एक ट्रक के चालक सूरज निवासी ज्वालामुखी के साथ ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बहसबाजी करते हुए ट्रक चालक सूरज ने अपने ट्रक से लोहे का पाना निकाल कर पंजाब के पर्यटकों के ऊपर तान दिया।
विज्ञापन

बीच बचाव करते हुए पंजाब के पर्यटकों में अभिषेक व उसके तीन साथियों जिसमें दो लड़कियां व एक लड़का तापसी, मीना व वरुण ने ट्रक चालक से लोहे का औजार छुड़ा कर ट्रक चालक सूरज के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। इस कारण ट्रक चालक के सिर से भी खून बहने लग गया। वहीं एनएच पर भी जाम लगा गया। लोगों ने स्वारघाट थाना पुलिस को सारी घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में स्वारघाट थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात बहाल करवाया व पंजाब के चारों पर्यटकों व ट्रक चालक सूरज को स्वारघाट थाना में पहुंचाया। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस थाना स्वारघाट के एसएचओ राजेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों में लड़ाई हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मौके पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed