फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज

एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज

Tue, 02 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज
HRTC
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा में एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट मारपीट और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सरकारी बस चालक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि मामले में लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस के चालक चुनीलाल पुत्र गोबिंद राम गांव सोलधा ने बयान दर्ज करवाया है कि वह हिमाचल पथ परिवहन निगम में बस चालक है और बिलासपुर से खारसी बस चलाता है। चालक ने बताया कि वह बस को लेकर जा रहा था, जैसे ही वह खारसी के पास पहुंचा तो वहां पर एक व्यक्ति आया और उसके साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि इसके बाद उसने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आई हैं। जबकि उसे जान से मारने की धमकियां भी दी है। बस चालक ने इसकी शिकायत अपने आला अधिकारियों को भी दी जिसके बाद बरमाणा थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज का मामला सामने आया है। बरमाणा थाना में मामला दर्ज कर जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed