फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
बिलासपुर। जुलाई 2017 में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुराचार करने, नकदी और जेवरात लुटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने पुराना बस अड्डा शिमला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुराचार किया था और महिला की नकदी और जेवरात भी ले लिए थे। इसके बाद आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जुलाई में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ पहले दुराचार किया, फिर करीब 24 हजार रुपये और जेवरात हड़प लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को जुलाई माह से आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन

आरोपी राजेश्वर सिंह पुत्र देवी सिंह गांव चाड़का बलोग तहसील कोटखाई जिला शिमला को 24 दिसंबर को एएसआई चमन लाल, मुख्या आरक्षी महेंद्र सिंह, आरक्षी राकेश कुमार ने पुराना बस अड्डा शिमला से गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी को रात करीब 8.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed