फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   औहर और भगेड़ के 9 दुकानदारों को नोटिस जारी

औहर और भगेड़ के 9 दुकानदारों को नोटिस जारी

Tue, 12 Feb 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
औहर और भगेड़ के 9 दुकानदारों को नोटिस जारी

विज्ञापन
औहर और भगेड़ के 9 दुकानदारों को नोटिस जारी
एक ढाबे मालिक को मौके पर जारी किया रसोई सुधार नोटिस
बिना लाइसेंस के सामान बेचने पर हुई कार्रवाई
10 दिन के भीतर लाइसेंस बनाने के आदेश किए जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर ने मंगलवार को जिला के औहर और भगेड़ क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया जिसमें विभाग नेे इस क्षेत्र की कई दुकानों में खामियां पाई। विभाग ने कार्रवाई करते हुए औहर और भगेड़ के 9 दुकानदारों को मौके पर नोटिस भी जारी कर दिए।
स्वास्थ्य विभाग के नामित अधिकारी सविता ठाकुर ने बताया कि यह दुकानदार बिना लाइसेंस से खाद्य पदार्थ बेच रहे थे। इन दुकानदारों में से एक दुकानदार मिठाई विक्रेता भी था। अधिकारी ने बताया कि औहर क्षेत्र के ढाबा मालिक को रसोईघर सुधारने का नोटिस भी जारी किया गया है क्योंकि इस ढाबे के रसोईघर में काफी गंदगी पाई गई थी। इसके चलते विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिला में डेंगू का प्रकोप था जिसके चलते विभाग ने अधिसूचना जारी की थी कि अगर किसी भी स्थान पर गंदगी फैलाता कोई या फिर स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी के तहत विभाग ने इन दुकानों का चालान किया है क्योंकि यह दुकानदार बिना स्वास्थ्य विभाग के पास पंजीकरण करवाए हुए और गंदगी फैलाते हुए सामान बेच रहे थे जिसके चलते विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने इन दुकानदारों को 10 दिन के भीतर लाइसेंस बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने कार्रवाई करते हुए आदेश दिए हैं कि अगर कोई दुकानदार लाइसेंस नहीं बनाता है तो उसके लाइसेंस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
-------------------------
...शुभम राही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed