फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मार्च माह में शुरू हो जाएंगे सूबे में ई-चालान कटना

मार्च माह में शुरू हो जाएंगे सूबे में ई-चालान कटना

Sat, 12 Jan 2019 11:14 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
मार्च माह में शुरू हो जाएंगे सूबे में ई-चालान कटना
computer
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश पुलिस अब हाईटैक होने जा रही है। पुलिस अब प्रदेश में ई-चालान शुरू करने जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग ने पूरी योजना शुरू कर दी है। 22 दिन बाद इसके टेंडर हो जाएंगे, जबकि मार्च माह के बाद ई-चालान कटना शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इसमें लोगों को कैशलेस सुविधा भी मिलेगी। मशीन के साथ किसी भी तरह का एटीएम व डेबिट कार्ड भी स्वैप हो सकेगा।
इस ई-चालान में किसी भी तरह के कागज का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसमें खास बात यह है कि मशीन में चालान कटने वाले संबंधित व्यक्ति का पूरा का पूरा आंकड़ा भी दर्ज हो जाएगा, जिससे अगली बार चालान कटने पर यह पता चल जाएगा कि व्यक्ति का चालान पहले कब कटा व क्यों कटा। इससे पहले जहां ट्रैफिक पुलिस को चालान काटने में काफी समय लगता था लेकिन ई-चालान के माध्यम से दो मिनट में चालान की रसीद कट कर व्यक्ति को मिल जाएगी। पुलिस अधिकारियों की माने तो मशीन के साथ एक प्रिंटर भी होगा जिससे चालान की रसीद भी कट कर निकल आएगी। ट्रैफिक कर्मी को ज्यादा परेशानी न हो व गलत पता दर्ज न हो इसके लिए ई-चालान को ट्रांसपोर्ट से लिंक किया जाएगा जिसमें गाड़ी का नंबर डालते ही पूरे का पूरा पता सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि शिमला में बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई है। बैठक डीपीजी की अध्यक्षता में हुई है। जल्द ही इसके टेंडर होंगे जिसके बाद मशीनों की खरीद-फरोख्त शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
प्रतिबंधित मार्गों के एक्ट के लिए किया जा रहा अपडेट
शिमला, सोलन, मनाली, धर्मशाल, मंडी सहित अन्य जिलों में प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने के लिए अलग एक्ट बना हुआ है। जो इस ई-चालान सुविधा में दर्ज नहीं है। इस एक्ट को भी ई-चालान में दर्ज किया जा रहा है ताकि प्रतिबंधित मार्गों पर ले जाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जा सकें। इसी को लेकर योजना को शुरू करने में समय लग रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed