{"_id":"5ba7a47e867a557e8327c9c8","slug":"31537713278-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागठेड़ू गांव में मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागठेड़ू गांव में मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बकरोआ के बागठेडू गांव में गत रात्रि तेज बारिश के चलते स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। जिस समय मकान गिरा उस समय परिवार के सदस्य भी अंदर सो रहे थे लेकिन गनीमत रही कि वह हादसे में बच गए। जबकि हल्का पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन करने को कहा गया है।
जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र अमरनाथ आईआरडीपी परिवार से संबंधित है। उसके परिवार में कुल 4 सदस्य हैं जिसमें उसकी पत्नी, बेटा व बहू है। गत रात्रि उसका बेटा राकेश कुमार 32 अपनी पत्नी के साथ जब स्लेटपोश मकान में सोया हुआ था तो अचानक मकान की दीवारें तेज बारिश के चलते गिर गईं। गनीमत यह रही की मकान के इस हिस्से में सो रहे दोनों लोग बाल बाल बच गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
जगदीश व उसकी पत्नी इस मकान के साथ लगते अन्य हिस्से में सोए थे। जगदीश कुमार के अनुसार इस घटना में उसका घरेलू सामान भी खराब हो गया है। लोगों ने हादसे की सूचना पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार को दी, जिन्होंने इस संदर्भ में उच्च राजस्व अधिकारियों को इसकी सूचना दी तथा तुरंत फौरी राहत प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
तहसीलदार घुमारवीं जेएस कटारिया ने कहा कि हल्का पटवारी तथा संबंधित फील्ड कानूनगो को नुकसान का तत्काल आंकलन करने को कहा गया है ताकि पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की जा सके।