{"_id":"597396fe4f1c1b39138b469a","slug":"31500747518-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक के चक्कर में गई शख्स की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़-फूंक के चक्कर में गई शख्स की जान
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
कोटधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनीहरा के गांव गंगलोह में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब वह खेतों में काम करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे सांप न काट लिया। मगर परिजनों और लोगों ने उसे समय पर अस्पताल पहुंचाने की जगह झाड़ फूंक करवाने में समय बर्बाद कर दिया। इसके बाद जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। प्रशासन ने मृतक के परिवार को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की है।
जानकारी के अनुसार गंगलोह निवासी प्रेमा राम (60) पुत्र संतराम शाम करीब साढ़े आठ बजे खेतों में काम करके घर की तरफ आस रहा था। इसी दौरान घर से करीब 500 गज की दूरी पर सांप ने उसे काट दिया। सांप के काटने के बाद प्रेमाराम ने लोगों को सहायता के लिए बुलाया। इसके बाद प्रेमा राम के परिजन झाड़-फूंक से सांप का जहर को उतारने की कोशिश की। मगर जब प्रेमा राम की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेड़ी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रेमा राम को बचाने की हर संभव कोशिश की गई। मगर देर रात 12 बजे प्रेमा राम की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में ही प्रेमा राम ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। झंडूता के नायब तहसीलदार रामेश्वर गौतम ने गंगलोह पहुंचकर पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। झंडूता के विधायक रिखीराम कौड़ल, पंचायत प्रधान कमल चौहान, उपप्रधान रामपाल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयता देने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार अति निर्धन परिवार है।