फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   काली माता मंदिर डडराणा में चोरी, मामला दर्ज

काली माता मंदिर डडराणा में चोरी, मामला दर्ज

Wed, 30 Jan 2019 09:38 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
काली माता मंदिर डडराणा में चोरी, मामला दर्ज
shimla police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 किनारे बने काली माता मंदिर डडराणा स्थान में मंगलवार रात चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना का पता पुजारी जैमल सिंह को बुधवार सुबह चला जब मंदिर के परिवार वाले सुबह के समय पूजा करने लगे। काली माता मंदिर डडराणा का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर चढ़ावे का गल्ला मंदिर के समीप ढांक में फेंका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि काली माता मंदिर के गल्ले के भीतर पड़ी चढ़ावे की धनराशि करीब 1300 रुपये की नकदी चोर ले उड़े हैं।
विज्ञापन

काबिलेगौर रहे कि गत हफ्ते भी स्वारघाट कस्बे के समीप लखदाता पीर मंदिर दभेटा में चोरी की घटना हो चुकी है। उस दिन भी लखदाता पीर मंदिर से भी अज्ञात चोरों द्वारा करीब 20 हजार के चढ़ावे पर हाथ साफ किया गया था। एक हफ्ते बाद ही स्वारघाट के समीप काली माता मंदिर डडराणा में हुई दूसरी चोरी की घटना से अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी संजय शर्मा से उक्त मामले पर पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन सूचना के बाद घटनास्थल पर स्वारघाट थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed