फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कोटधार क्षेत्र में खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, तीन गिरफ्तार

कोटधार क्षेत्र में खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, तीन गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोटधार क्षेत्र में खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, तीन गिरफ्तार
कोटधार क्षेत्र में खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात वन कटुओं पर वनविभाग के बीओ ने की छापेमारी
शनिवार को पुलिस ने तीनों वन कटुओं को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटधार के पंचायत मलराओं में खैर के पड़ों में एक बार फिर से कुल्हाड़ी चल पड़ी है। वन विभाग के कलोल बीट बीओ मानसिंह ने काटे गए खैर पेड़ों को लेकर शुक्रवार को पुलिस थाना तलाई में मामला दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने तीन वन काटुओं को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात रहे वन काटुओं की ओर से जंगल मलराओं में शुक्रवार सायं खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे थे तो मौके पर वन विभाग की टीम आ धमकी। मौके पर दो व्यक्तियों को तो वन विभाग ने पहचान लिया था, लेकिन तीसरा आरोपी भाग निकला था।
विज्ञापन

फोरेस्ट बीट कलोल के बीओ मानसिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर कुछ लोग जंगल से खैर के पेड़ काट रहे थे, जो उन्हें देखकर वहां से भाग गए। मौके पर खैर के पांच लाग और एक खैर पेड़ का जड़ से ही कटा हुआ मिला। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर खैर चोरी करने के लिए आईपीसी 379, 34 और फोरेस्ट एक्ट 32-33 अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कटी हुई वन संपदा की बाजारी कीमत 82 हजार रुपये वन विभाग द्वारा आंकी गई है। शनिवार को थाना तलाई पुलिस की टीम एएसआई जगदीश कुमार, मुख्य आरक्षी राजेश शर्मा और प्रकाश चंद के नेतृत्व में मौका पर पहुंच काटे सरकारी जंगल से खैर के पांच लॉग को बरामद कर लिए और दूसरे खैर पेड़ को जोकि जड़ से ही उखाड़ा जा रहा था उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने उपरोक्त मामले में सुखदेव, मंजीत गांव मलराओं और सोहन सिंह ढोलग निवासी तीनों आरोपियों को खैर चोरी के मामले में हिरासत में ले लिया है।

घुमारवीं पुलिस डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि वन विभाग अधिकारियों द्वारा सरकारी जंगल से खैर काटे जाने की शुक्रवार रात्रि रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर काटे गए खैर के पेड़ों समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
---------------------------
रामनाथ... शुभम राही
----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed