{"_id":"59f8c0e74f1c1b59678b8c1f","slug":"201509474535-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत सुशनाल गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुशनाल गांव का संजीव कुमार अमृतसर में काम करता था। करीब 8 माह पहले उसकी पत्नी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद संजीव घर में ही रहता था। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही संजीव कमरे से बाहर आया उसे उल्टियां होने लगीं। पिता ने बताया कि उसे संभालने का प्रयास किया तो जहरीले पदार्थ की बदबू आई। परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। घुमारवीं से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।