{"_id":"5beb0b39bdec226949007fb9","slug":"191542130489-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से 140 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से 140 ग्राम चरस बरामद
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। झंडूता में सोमवार देर शाम को पुलिस व एसआईयू टीम ने संयुक्त रूप से नाका के दौरान एक युवक के बैग से चरस बरामद की गई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने झंडूता के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी। जब पुलिस ने एक युवक को तलाशी के लिए रोका तो वह घबरा गया। उसने भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब युवक के बैग की तलाशी ली तो उसके पास से चरस बरामद हुई। जब उसका वजन किया तो वह 140 ग्राम निकली। युवक की पहचान दीपक कुमार पुत्र मदन लाल गांव बरठीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर हुई है।
बिलासपुर एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
-----------