फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पर्ची न कटवाने पर टोल कर्मियों ने तोड़ गाड़ी का शीशा

पर्ची न कटवाने पर टोल कर्मियों ने तोड़ गाड़ी का शीशा

Thu, 01 Nov 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
पर्ची न कटवाने पर टोल कर्मियों ने तोड़ गाड़ी का शीशा
पर्ची न कटवाने पर टोल कर्मियों ने गाड़ी को मार दिया पत्थर
विज्ञापन

गरामौड़ा टोल बैरियर पर कर्मचारियों ने की वाहन से तोडफोड़, शीश टूटा
कहासुनी के बाद पुलिस के पास पहुंचा मामला, बाद में दोनों में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। गरामौड़ा टोल बैरियर पर टैक्सी चालक की ओर से टोल पर्ची नहीं कटवाने पर टोल कर्मियों की ओर से एक टैक्सी का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है, लेकिन मामला पुलिस के पास न पहुंचने से दोनों के बीच समझौता हो गया है।

जानकारी के अनुसार घटना वीरवार सुबह के समय की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब की तरफ से एक इनोवा टैक्सी ने हिमाचल में प्रवेश किया तो उक्त टैक्सी चालक नरेश कुमार निवासी मंडी ने गरामौड़ा टोल बैरियर पर पर टोल पर्ची से बचने के लिए भागने का प्रयास किया। टोल बैरियर गरामौड़ा कर्मियों को आभास हो गया कि हिमाचल नंबर की टैक्सी की धौंस जमाकर उक्त टैक्सी चालक भागने की फिराक में है। उन्होंने टैक्सी चालक को डराने के लिए हाथ में उठाया पत्थर टैक्सी पर दे मारा। इस कारण टैक्सी नंबर (एचपी01के-5259) का पीछे वाला शीशा टूट गया। टैक्सी चंडीगढ़ से मंडी की तरफ जा रही थी। इस कारण कहासुनी होने पर मामला स्वारघाट पुलिस थाना तक पहुंच गया। लेकिन बाद में स्वारघाट में आकर दोनों पार्टियों में आपसी समझौता हो गया है। जिस कारण स्वारघाट पुलिस थाना में इस संबंध में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों में आपसी समझौता हो गया है। इसलिए कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed