{"_id":"5ad8d4fb4f1c1b3a0b8b5681","slug":"191524159739-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक कर मारपीट का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोक कर मारपीट का मामला दर्ज
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता रोक कर मारपीट का मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम जांच में जुटी है। गांव क्यारदा मिश्रवाला निवासी निसार अली पुत्र नाजर अली ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दो अगस्त को धौलाकुआं से शुंकर नदी के रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने रास्ता रोक कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
धौलाकुआं में बाइक की टक्कर से घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा एनएच-7 मार्ग पर बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया। माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव मेलियो डाक घर पुरूवाला निवासी सोमा पुत्र फतेह मोहमद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने दो अगस्त की रात अपनी गाड़ी को मैरिको फैक्टरी के सामने चौधरी ढाबे के समीप पार्क किया। इसके बाद सड़क को पार कर दूसरी तरफ जा रहा था कि इस बीच पांवटा की तरफ से एक बाइक तेज गति से पहुंचा और उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोमा की टांग में गंभीर चोटें आई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।