फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बामटा के पास पुलिस ने पकड़ी भैसों से भरी जीप

बामटा के पास पुलिस ने पकड़ी भैसों से भरी जीप

Mon, 05 Mar 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बामटा के पास पुलिस ने पकड़ी भैसों से भरी जीप
crime
बिलासपुर।
विज्ञापन

बिलासपुर में मादक पदार्थों के व्यापार को रोकने के लिए एसटीएफ टीम के लगाए गए नाके में पुलिस ने भैंसों से भरी एक जीप पकड़ी है। जीप के अंदर चार भैंसे और तीन कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने बामटा के पास लगाए नाके में देर रात एक बजे इस जीप को पकड़ा है। जीप में दो लोग सवार थे, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ बामटा में नाका लगा रखा था। इसी दौरान उन्हें चांदपुर की ओर से पिकअप जीप आती हुई दिखाई दी, जिसे टीम ने चेकिंग के लिए रोका। जीप में तिरपाल चढ़े हुए थे। रात करीब एक बजे का समय था, जब टीम के सदस्यों ने जीप की तलाशी ली तो उसके अंदर चार भैंसे और तीन छोटे कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। बच्चों को इस कदर इतनी बेरहमी से ढका हुआ था कि उनके मुंह से खून निकल रहा था। भैंसें भी एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी हुई थीं। पूछने पर व्यापारी ने अपना नाम संदीप मोहम्मद पिता का नाम सुक्कूराम गांव जमशेद डाकघर सरकाघाट जिला (मंडी), चालक का नाम रविंद्र पुत्र शालिग्राम गांव खेतड़ी तहसील सरकाघाट जिला मंडी बताया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्पेशल टास्क फोर्स के हेड कांस्टेबल संजीव पुंडीर, आरक्षी बाबूराम, चंचल, बलवीर एचएससी केवल किशोर सिंह ने आईटीआई के पास बामटा रोड पर चरस तस्करों को पकड़ने के लिए नाका लगा रखा था। सदर थाना हेड कांस्टेबल रतन सिंह ने पशु क्रूरता अधिनियम 11 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed