फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चार दिन बाद भी छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर पर नहीं हुई कार्रवाई

चार दिन बाद भी छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर पर नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 10 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद भी छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर पर नहीं हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।
निजी अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ मामले में चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस वजह से परिजनों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। वीरवार को परिजनों ने पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि लापरवाही का आलम यह है कि आरोपी से अभी तक पूछताछ तक नहीं हुई है। इससे परिजनों और स्थानीय क्षेत्र के लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामला 7 अगस्त शाम करीब साढ़े पांच बजे जब पीड़िता बहन के साथ पिता के लिए निजी अस्पताल में दवाई लाने गई थी। इस दौरान दूसरी बहन अस्पताल के बाहर खड़ी हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अस्पताल के भीतर पहुंची तो उसने डॉक्टर से दवाई मांगी। इस पर डॉक्टर ने उसे भीतर बुला लिया और दवाई दे दी। इसके बाद वह उसे दवाई के बारे में समझाने लगा। इसी बीच डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बेटी जैसे-तैसे कमरे से बाहर आने लगी तो डॉक्टर ने उसे किसी को न बताने को कहा अन्यथा जान से मार दूंगा की धमकी दी। परिजनों ने बताया कि इसके बाद उनकी बेटी ने घर में आकर आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजन अस्पताल गए और वहां से डॉक्टर को पुलिस थाना ले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना तक आरोपी को पहुंचाने के बावजूद चार दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई इस बारे में नहीं की है। जबकि आरोपी डॉक्टर आराम से घूम रहा है। युवती के पिता और अन्य लोगों का कहना है कि उनकी बेटी घटना के दिन से सहमी हुई है और डॉक्टर की धमकी से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि लगता है कि किसी दबाव के चलते पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिलकर न्याय की मांग करेंगे और अगर फिर भी तत्काल कोई सख्त कर्रवाही अमल में नहीं लाइ गई तो वे सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र के दौरे के चलते छानबीन में देरी हुई है और शुक्रवार शाम तक वे शाहतलाई आकर छानबीन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed