फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बेटे व बहू ने पीट डाली सौतेली मां

बेटे व बहू ने पीट डाली सौतेली मां

Sun, 01 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बेटे व बहू ने पीट डाली सौतेली मां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई में बरठीं पंचायत के गांव टिहरी मुड़कर की एक महिला कौशल्या देवी ने अपनी शिकायत में सौतेले बेटे और बहू पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के पास दी हुई शिकायत में महिला ने बताया कि 29 जून को रात्रि 8:30 बजे जब घर पर थी तो सौतेले बेटे और बहू ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसके बेटे व बहू ने उसे पीटा, गालियां निकाली व धमकियां भी दीं। शोर मचाने के बाद उसने अपने आप को दोनों से बचाया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर भारतीय दंड संहिता के अधिनियम 323, 504, 506 व 34 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed