{"_id":"5abbb12a4f1c1b5a2a8b458d","slug":"181522250026-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटोह पंचायत के शारटी गांव में मकान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फटोह पंचायत के शारटी गांव में मकान जलकर राख
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
देर रात साढ़े बजे लगी स्लेटपोश मकान में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं उप-मंडल की फटोह पंचायत के शारटी गांव में देर रात्रि एक मकान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फटोह के उप-प्रधान बेसरिया राम संधू ने बताया कि शारटी गांव के वासुदेव पुत्र पूर्ण चंद का स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पंचायत सदस्य शंकर सिंह ने बताया कि आग रात करीब 9:30 बजे के आसपास लगी। उस समय परिवार सो रहा था। वासुदेव घर पर नहीं थे।
पड़ोसियों ने घर के मकान के ऊपर आग की लपटें देखीं तथा शोर मचाया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी सुरेंद्र शर्मा भी दल-बल के साथ पहुंच गए। अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर न पहुंच पाने के कारण सभी मिलकर आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। पंचायत सदस्य शंकर सिंह ने बताया कि ग्रामीण नरेश कुमार, प्रकाश चंद, राज कुमार, बबलू कुमार, होमगार्ड जवान बृजेश कुमार, मुख्तार आदि ने आग पर काबू पाया।डीएसपी घुमारवीं र ाजेंद्र जास्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन