{"_id":"5c55d0b0bdec22629b006ed9","slug":"171549127856-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और कार में टक्कर से पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस और कार में टक्कर से पांच लोग घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बिलासपुर शहर से कुछ आगे बध्यात के पास शनिवार को पंजाब रोडवेज की एक बस और एक कार में टक्कर हो जाने से कार सवार लोग घायल हो गए हैं। हादसे में कार में सवार 5 लोग घायल हो गए। उनमें से 2 महिलाओं को गंभीर चोटें आई। वहीं, बस की टक्कर से कार भी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। घायलों को तुरंत बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। बुजुर्ग महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बैरी निवासी युवक भास्कर चंदेल शनिवार दोपहर को कार से बिलासपुर शहर से अपने घर जा रहा था। कार में उसकी दादी गीता, माता तारेश्वरी चंदेल, बहन सुरभि तथा शोभा नामक एक अन्य लड़की सवार थे। बध्यात से कुछ आगे फूड प्लाजा के पास कुल्लू की ओर से पंजाब रोडवेज की एक बस आ रही थी। बस चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए गलत साइड में जाकर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बस चालक की लापरवाही की वजह से हुए हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। भास्कर की दादी गीता और बहन सुरभि को अधिक चोटें आईं। बुजुर्ग महिला के कूल्हे में फ्रेक्चर बताया जा रहा है, जबकि सुरभि के माथे पर टांके लगे हैं। स्टीयरिंग के दबाव की वजह से कार चला रहे भास्कर को जहां अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------------