{"_id":"5d22278a8ebc3e6cca5d7f7b","slug":"15625194081029-31-bilaspur-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक 29.31 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक 29.31 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
CHARAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भराड़ी/घुमारवीं (बिलासपुर)। भराड़ी पुलिस ने गत देर रात लगाए एक नाके में बाइक पर सवार युवक से चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के पास से 29.31 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह नाका मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार की देखरेख में लगाया गया था। यह नाका भराड़ी के तहत आने वाले लिंडी खड्ड पुल के पास लगाया गया था। नाके के दौरान विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल नंबर (एचपी28ए-5896) आया तो पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोकने को कहा। पुलिस को देख युवक घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को चरस मिली। जब उसका वजन किया गया तो वह 29.31 ग्राम निकली।
विज्ञापन
आरोपी बाइक सवार की पहचान सनी ठाकुर (27) पुत्र प्रभु दयाल ठाकुर गांव खुदवाणी डाकघर भांबला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने सनी ठाकुर के खिलाफ भराड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।