फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आत्महत्या करने वाली महिला के परिजनों ने मौत पर जताया संदेह

आत्महत्या करने वाली महिला के परिजनों ने मौत पर जताया संदेह

Sat, 06 Jul 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाली महिला के परिजनों ने मौत पर जताया संदेह

विज्ञापन

बिलासपुर। जिले के पट्टा कल्लर गांव में बीते दिनाें एक महिला की फंदा लगाकर हुई मौत से गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का संदेह जताया है तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यहां पर शनिवार को मायके पक्ष के ग्रामीणों ने उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर मृतका महिला के पिता इंद्र सिंह निवासी बड्डू सहित अन्य परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी दो लड़कियों का विवाह वर्ष 2017 में किया था। इसमें बड़ी लड़की नीलम (25) का विवाह दिनेश कुमार पुत्र स्व. कृष्ण लाल निवासी पट्टा के साथ हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें एक जुलाई को नीलम (25) की मौत का पता सुबह लगभग साढ़े आठ बजे किसी ओर से लगा। नीलम के पति दिनेश के परिवार के लोगों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। परिवार के सदस्य द्वारा उन्हें नीलम की मौत की जानकारी नहीं देने कारण उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने इस संबंध में तुरंत बिलासपुर सदर पुलिस को सूचित किया। उसके बाद ही वह अपनी बेटी के घर पर गए। जब वहां पर पुलिस पहुंची तो वहां पर लड़की का शव पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि सुसराल के पक्ष के लोगों द्वारा उनकी लड़की को मारा गया है। इसलिए इस मामले की जांच गहनता व निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए। इस अवसर पर मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन व सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान चेतराम, रूप लाल पूर्व प्रधान, पूर्व उप प्रधान बिट्टू ठाकुर, पूर्व उप प्रधान मदन लाल, सूबेदार राम लाल, कैप्टन बालक राम, कमलदेव, रतन लाल, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह, बलदेव, श्याम, देवेंद्र, बाबू राम, बृज लाल, हेमराज, वार्ड सदस्य रीना देवी, निशा देवी, रमणीक, रचना देवी, चंपा, सोमा, निक्की देवी, रमा देवी, मीरा देवी व सुनीता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed