फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जीप में रखे गेहूं के 26 बोरी चुरा ले गए चोर

जीप में रखे गेहूं के 26 बोरी चुरा ले गए चोर

Fri, 05 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
जीप में रखे गेहूं के 26 बोरी चुरा ले गए चोर

विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गसोड़ गांव में चोरों ने बीती रात जीप से 26 बोरी गेहूं चुरा ली है। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत नम्होल चौकी में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता रूप लाल चौधरी ने बताया कि उसने गांव-गांव जाकर गेहूं एकत्रित की थी, जिसे उसने अपनी जीप (एचपी65-2879) में डाला। रात को उसने जीप को अपने स्टोर के पास खड़ा किया और खुद स्टोर के अंदर सो गया। उसने बताया कि जीप में गेहूं की 52 बोरिया थीं। सुबह जब उसने अपनी जीप को देखा तो उसमें से 26 बोरी गेहूं के गायब थे। रूप लाल चौधरी के अनुसार करीब 15 क्विंटल गेहूं चोरी हुई है जिसका मूल्य करीब 27 हजार रुपये है। रूप लाल चौधरी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी नम्होल में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी नम्होल के प्रभारी लेखराज ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है, पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed