फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ोबिंदसागर झील में मिला लापता महिला का शव

ोबिंदसागर झील में मिला लापता महिला का शव

Fri, 14 Jun 2019 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
ोबिंदसागर झील में मिला लापता महिला का शव
घर से लापता महिला का गोबिंद सागर में मिला शव
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पानी में तैरता शव हुआ लोगों ने देखा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/जामली। दो दिन पहले घर से लापता हुई महिला का शव शुक्रवार सुबह गोबिंद सागर झील में तैरता हुआ मिला है। क्षेत्र के लोगों ने शव को झील में तैरता देख सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को फोन आया कि जबली के पास गोबिंद सागर में शव पानी में तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। दो दिन पहले ही महिला के पति ने अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला दो दिन पहले दोपहर डेढ़ बजे के करीब गोबर के उपले लेने के लिए जबली डैम की ओर गई थी। उसके बाद महिला वहां से वापस नहीं आई। शाम होने के चलते परिजनों ने महिला की तलाश करना शुरू कर दिया। महिला को परिजनों ने हर जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत महिला सदर थाना में दर्ज करवाई थी। महिला की पहचान सुमना देवी उम्र 39 साल के रूप में हुई है। उधर, बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed