फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में छात्रा अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

बिलासपुर में छात्रा अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में छात्रा अपहरण मामले में दो गिरफ्तार
बिलासपुर। हमीरपुर कॉलेज से घर आ रही छात्रा का बिलासपुर में अपहरण करने का प्रयास किया गया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी लकड़ी को कार से फेंक कर भाग खड़े हुए। वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्ड के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती हमीरपुर कॉलेज में पढ़ाई करती है। जहां से वह अपने घर बिलासपुर डियारा सेक्टर लौट रही थी। इसी दौरान डियारा सेक्टर के एक निजी स्कूल के बाहर युवकों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद पुलिस ने हरकत में आते ही इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी बिलासपुर शहर में कूड़ा कचरा उठाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाह रही है। पुलिस ने युवकों की शिनाख्त परेड के लिए कोर्ट को पत्र लिखा है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें 17 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई कर सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्ड के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 17 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed