फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में कचरा उठाने वाले कर्मियों से मारपीट

बिलासपुर में कचरा उठाने वाले कर्मियों से मारपीट

Mon, 03 Jun 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में कचरा उठाने वाले कर्मियों से मारपीट

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में कचरा उठाने वाले कर्मियों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। अपने साथी के साथ हुई मारपीट के विरोध में पूरे बिलासपुर शहर के 11 वार्डों में सोमवार को कचरा नहीं उठाया गया जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ने आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाने को चिट्ठी लिखकर मारपीट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि रविवार को जब मुख्य बाजार स्थित राणा बार के मालिक से कचरा उठाने वाले कर्मचारी पिछले कुछ माह से बचा हुआ पैसा मांगने गए तो उक्त बार के मालिक ने उनके कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। नौबत तो यहां तक आ गई थी कि उक्त व्यक्ति ने कर्मी के सिर पर शीशे की बोतल मारने के लिए उठा दी थी लेकिन बीच-बचाव कर उनके कूड़ा उठाने वाले कर्मी को बचा लिया गया। अधिकारी का कहना है कि इस तरह के वारदात से सभी कर्मी सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने लिखित तौर पर मारपीट करने वाले के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है ताकि कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों के हौसले और न बढ़े। अधिकारी ने कहा कि अब वह स्वयं फील्ड पर जाकर एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने वालों के चालान काटेगी और अगर जरूरत पड़ी तो केस तैयार कर एनजीटी को भी आगामी कार्रवाई के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बॉक्स...
40 परिवारों को भेजे जा चुके हैं नोटिस
कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि अभी तक बिलासपुर नगर परिषद के 11 वार्डों में 40 ऐसे परिवारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, जो कचरा सही तरीके से नगर परिषद के कर्मचारियों को नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अब जुर्माना लगाने की कवायद भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed