{"_id":"5cec27d9bdec22072c3327bc","slug":"15589806178-bilaspur-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खड़ी चार महिलाओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे खड़ी चार महिलाओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर (ारामपुर)। काशीपुर रुद्रपुर रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे किनारे खड़ी चार महिलाओं को रौंद दिया, मौके पर दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा से सटी सेठी कालोनी निवासी सिंदर साहनी की पुत्रियां डौली (18) सुनीता उर्फ पुनीता (22) ष सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मजदूरी करने के लिए रुद्रपुर जाने के लिए काशीपुर रुद्रपुर रोड पर खड़ी थीं। उनके साथ खुशबू व फूलो भी थीं। काशीपुर रोड पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से डौली व सुनीता की मौके पर मौत हो गई। खुशबू और फूलो घायल हो गई। सूचना पर रुद्रपुर व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पीएम को रुद्रपुर जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य घटना में भोट थाना क्षेत्र के ग्राम तालकपुर निवासी नन्हे अपनी पत्नी मिस्कीन (43) को बाइक से दवाई लेकर अपने घर को जा रहा था। नैनीताल हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मिस्कीन की मौके पर ही मौत हो गई।