फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मासूम के परिजनों के आरोप अभी तक की जांच में पाए गए निराधर

मासूम के परिजनों के आरोप अभी तक की जांच में पाए गए निराधर

Mon, 20 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
मासूम के परिजनों के आरोप अभी तक की जांच में पाए गए निराधर

विज्ञापन
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के एक निजी स्कूल में मासूम से दुष्कर्म के आरोप फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट के आधार पर निराधार पाए गए हैं। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर रिपोर्ट पर डॉक्टरों से अंतिम राय लेगी। एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट नेगेटिव है। विभिन्न टेस्ट की रिपोर्ट से साफ है कि आरोप निराधार हैं।

उल्लेखनीय है कि निजी स्कूल की बच्ची बीते चार मई को स्कूल से घर आई तो उसकी रोजमर्रा की हरकतों में बदलाव देखकर परिजनों ने उससे बातचीत की। बच्ची कुछ बताने के बजाय अपने शरीर के घाव के बारे में बताने लगी। इससे परिजनों को शक हुआ। उसे रात को ही बिलासपुर अस्पताल लाया गया और उसका मेडिकल करवाया गया। पुलिस में मामला आने के बाद जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया गया। छात्रा के उस दिन के कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed