फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   होली के हुड़दंग में गई छात्र की जान

होली के हुड़दंग में गई छात्र की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में गई छात्र की जान
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र में एक युवक को पड़ोसी के घर में घुसकर रंग लगाना इतना मंहगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। छात्र के साथ ही दो युवक और घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर के मजरा गिरधरपुर की है। ग्राम निवासी बिजली विभाग के लाइनमैन अशर्फी लाल लोधी का पुत्र लालता प्रसाद बीस वर्ष मिलक के डिग्री कालेज में बीए फाइनल का छात्र था। गुरुवार को वह पड़ोसी जीवन लाल के घर में अपने दो साथियों चंद्रपाल व देव के साथ होली खेलने के लिए गया था। घर का दरवाजा बंद होने के कारण वह निर्माणाधीन छज्जे को पकड़कर वह मकान में घुसने लगे कि अचानक छज्जा गिर गया और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लालता की मौत हो गई। छात्र की मौत से होली का रंग भंग में बदल गया और पूरे गांव मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed