फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   फर्जी दस्तावेज से ली थी नौकरी, अब मामला दर्ज

फर्जी दस्तावेज से ली थी नौकरी, अब मामला दर्ज

Fri, 25 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज से ली थी नौकरी, अब मामला दर्ज
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ज्योरीपतन में तैनात शिक्षक मदन लाल पर आईआरडीपी का जाली प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हथियाने का आरोप लगा है। इस संबंध में स्थानीय युवक अर्जुन सिंह ने स्वारघाट थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मदन लाल की अगस्त 2006 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ज्योरीपतन में बतौर पैरा टीचर नियुक्ति हुई थी। इसी गांव के एक युवक अर्जुन सिंह ने भी सभी दस्तावेज सहित उक्त पैरा शिक्षक के पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन, अर्जुन सिंह पुत्र निक्कू राम निवासी रौना डाकघर जकातखाना जिला बिलासपुर का चयन नहीं हुआ था।
विज्ञापन

अर्जुन सिंह का कहना है कि उक्त पद मदन लाल ने धोखाधड़ी से हथिया लिया। उस पद पर नियुक्ति का हक उसका था। अर्जुन सिंह ने पुलिस थाना स्वारघाट में दिए बयान में कहा है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला ज्योरीपतन में कार्यरत पैरा शिक्षक मदन लाल ने 2006 में आईआरडीपी का जाली प्रमाण पत्र प्रस्तुत करके व कमेटी की आंखों में धूल झोंककर नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसने उक्त शिक्षक के बारे में सारी जानकारी सूचना के आधार से प्राप्त की है। इस बात का खुलासा हुआ है कि उसने आईआरडीपी का जाली प्रमाणपत्र लगाकर पैरा शिक्षक की नौकरी प्राप्त की है। इन सारे दस्तावेज सहित अर्जुन सिंह ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस थाना स्वारघाट में की है। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी श्री नयना देवी अनिल शर्मा ने बताया कि मदन लाल पैरा शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 341 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed