{"_id":"5ba653ed867a557f6d0b00da","slug":"141537627117-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कंडेय मंदिर में कार्य रहें मजदूरों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्कंडेय मंदिर में कार्य रहें मजदूरों से मारपीट
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। मार्कंडेय मंदिर में हिमाचल टूरिज्म की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ स्थानीय युवाओं द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। हालांकि जब प्रोजेक्ट इंजीनियर ने मामला शांत करवा दिया था तो उसके बाद भी युवाओं ने शराब पीकर मारपीट की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है। जबकि काम करवाने को ध्यान में रखते हुए सभी का आपस में समझौता हो गया है।
जानकारी के अनुसार मार्कंडेय मंदिर में हिमाचल टूरिज्म की ओर से मंदिर के सामने मैरिज हॉल रेस्टोरेंट का निर्माण करवाया जा रहा है। दोपहर को मजदूर यहां पर कार्य कर रहे थे, वह सीलिंग काट रहे थे। इतने में यहां पर कोई स्थानीय निवासी गाड़ी लेकर आया व वहां पर तोड़-फोड़ कर दी। जब लेबर ने इस पर एतराज जताया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद प्रोजेक्ट इंजीनियर ने मामला शांत करवाया लेकिन शाम को दोबारा से स्थानीय युवाओं ने दारू पीकर वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों से मारपीट की और प्रोजेक्ट इंजीनियर के साथ भी मारपीट की है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद काम करवाने को ध्यान में रखते हुए आपस में समझौता हो गया।
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि मामला पुलिस के पास आया था, लेकिन बाद में दोनों पार्टियों ने समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।