फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सड़क हादसे का फरार आरोपी पटियाला से गिरफ्तार

सड़क हादसे का फरार आरोपी पटियाला से गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे का फरार आरोपी पटियाला से गिरफ्तार
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की पीओ सेल की टीम ने सड़क हादसे में फरार चल रहे भगौड़े को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पंजाब के पटियाला से पकड़ा है। उसे भराड़ी थाना के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कमल सिंह भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में वर्ष 2011 में हुई एक सड़क दुर्घटना में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत आरोपी बना। यह केस घुमारवीं न्यायालय में चला। एक बार जमानत लेने के बाद आरोपी कमल सिंह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। हालांकि अदालत ने कई बार उसे समन व वारंट भेजे। इसके बाद 6 जून, 2015 को घुमारवीं अदालत ने कमल को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। इसे पकड़ने का जिम्मा पीओ सेल को मिला। टीम ने जानकारियां एकत्रित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस को आरोपी कमल सिंह के पंजाब के जुखाली-पटियाला में होने की पुख्ता जानकारी मिली। मुख्य आरक्षी दौलत राम की अगुवाई में पीओ सेल की टीम ने जाल बिछाया व जुखाली में दबिश देकर कमल सिंह को धर दबोचा।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को भराड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed