{"_id":"5ad77ce84f1c1b82028b524b","slug":"141524071656-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी चौक पर ट्रैफिक कर्मी को कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौणी चौक पर ट्रैफिक कर्मी को कार ने मारी टक्कर
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नौणी चौक में बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कोठीपुरा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे पुलिस कर्मी घायल हो गया। उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी अनुसार बुधवार सुबह नौणी चौक में ट्रैफिक कर्मी गोपाल दास पुत्र प्रेम लाल निवासी साही लोडुआं ड्यूटी दे रहा था। कोठीपुरा से आई एक कार (एचपी 37 सी 6935) ने टक्कर मार दी। चालक की पहचान पुष्प देव पुत्र राज कुमार गांव बग्गी तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है, जो बद्दी से आ रहा था। जैसे ही वह नौणी चौक के पास पहुंचा तो उसके आगे एक ट्रक चला हुआ था। चालक ने ट्रक को ओवरटेक किया और आगे खड़े ट्रैफिक कर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे ट्रैफिक कर्मी की टांग में गंभीर चोट आई हैं। घायल अवस्था में उसे बिलासपुर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे शिमला रेफर कर दिया गया।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।