फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दम घुटने से 25 दिन के नवजात की मौत

दम घुटने से 25 दिन के नवजात की मौत

Wed, 13 Dec 2017 09:43 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
दम घुटने से 25 दिन के नवजात की मौत
बेहोश मां-बाप अस्पताल में उपचाराधीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर/घुमारवीं।
उपमंडल घुमारवीं की पंचायत कुठेड़ा के मसौर गांव में दम घुटने से 25 दिन के नवजात की मौत हो गई है। जबकि नवजात के माता-पिता को गंभीर हालत में घुमारवीं अस्पताल भर्ती करवाया गया है। दम घुटने का कारण बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है।

घटना का पता सुबह उस समय चला जब पड़ोस में रह रहे मजदूर ने उन्हें चाय देने आए। सुबह पीड़ित महिला की मां चाय देने के लिए गई। जब वह उनके कमरे के बाहर पहुंची तो देखा कमरा अंदर से बंद था। अंदर किसी भी तरह की आवाज नहीं आ रही थी। इसने इसकी जानकारी अन्य परिवार के सदस्यों को दी। कमरे के दरवाजे को तोड़ देखा तो सभी बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन


108 एंबुलेंस से सभी को बेहोशी की हालत में घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। फिलहार मां और बाप की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीड़ित बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले मजदूर लगभग एक साल से मसौर गांव में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे। मूतक नवजात की नानी रुकसाना ने बताया कि बेटी शवाना (21) और उसका पति गुलाम मोहम्मद (25) और उनका बच्चा रोजाना की तरह कमरे में सोने चले गए थे। लेकिन तीन दिन से हो रही बारिश और ठंड होने से वे कमरे में अंगीठी जलाकर ही सो गए। कोयले की गैस के कारण तीनों बेहोश हो गए थे। लेकिन गैस के कारण 25 दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई पीड़ित गुलाम मोहम्मद और उसकी पत्नी गांव कल्याणपुर डाकघर केसरपुर तहसील सरोली जिला बरेली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed