{"_id":"5a3123514f1c1b59678c1ded","slug":"141513169745-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण, लाखों का नुकसान
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
देर रात साढ़े 12 बजे हुए जोरदार धमाके से घर की दीवारों में भी आई दरारें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)।
उपमंडल की झंडूता पंचायत के मुकड़ाना गांव में मंगलवार रात आसमानी बिजली गिरने से लाखों के बिजली के उपकरण जल कर खराब हो गए। बिजली गिरने के बाद के हुए जोरदार धमाके से घर की दीवारों में भी दरारें आई हैं। गनीमत रही कि बिजली के गिरने से किसी की जान नहीं गई। पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
झंडूता के पूर्व उप-प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12.30 बजे अचानक जोर का धमाका हुआ। इससे घर के सभी सदस्य डर कर एकाएक उठ गए। घर के बाहर आकर देखा तो केबल से चिंगारियां उठ रही थीं। जब घर के कमरों की ओर देखा तो वहां से धुआं निकल रहा था। सतपाल ने बताया कि बिजली गिरने से लाखों के उपकरण जल कर नष्ट हो गए। इसमें दो एलसीडी, दो फ्रिज, पंखे और घर की बिजली की बायरिंग जल गई। इसके अलावा घर के कमरों में आसमानी बिजली गिरने से दरारें आ गई है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि आसमानी बिजली गिरने से बिजली का मीटर जलने से बच गया।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही झंडूता तहसीलदार हरीचंद नलवा ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पटावरी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र भेजने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन