फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एचएएस अधिकारी के बेटे समेत चार धरे

एचएएस अधिकारी के बेटे समेत चार धरे

Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
एचएएस अधिकारी के बेटे समेत चार धरे
ड्रग्स - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स ने बुधवार रात को आईपीएच कार्यालय बिलासपुर के पास गाड़ी से 6.76 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में तीन युवकों और एक युवती को हिरासत में लिया गया है। चिंता का विषय यह है कि इनमें एक युवक नाबालिग है, जबकि एक युवक एचएएस का बेटा है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्पेशल टॉस्क फोर्स टीम इंचार्ज संजीव पुंडीर टीम के साथ पशु अस्पताल के पास गश्त पर थे। उन्होंने चंडीगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी को रुकने का इशारा किया। मगर चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए और तेज कर दी और वहां से भाग गए। एसटीएफ के जवानों ने गाड़ी का पीछा किया और सदर थाना के साथ आईपीएच कार्यालय के पास गाड़ी को पकड़ लिया गया। इसमें तीन युवक और एक युवती सवार थी। इन्हें बाद में पुलिस थाना लेकर आई।
विज्ञापन


यहां गाड़ी की तलाश लेने पर 6.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा फ्वाइल पेपर, 0 रुपये का बत्तीनुमा नोट और दो खाली इंजेक्शन भी मिले हैं। पूछताछ करने पर युवाओं ने बताया कि उन्होंने इसे दिल्ली में किसी व्यक्ति से खरीदा था। उसे वीरवार को जूवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 5 जून तक ऊना ओपन एयर हाउस में भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों को कोर्ट से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम में एचएचसी बलवीर, आरक्षी चंचल सिंह और राजेश कुमार शामिल रहे। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ युवाओं को पकड़ा है। इसमें से एक नाबालिग है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed