{"_id":"5a3fde284f1c1b35338b489a","slug":"131514135080-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से अवैध शराब की छह पेटियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से अवैध शराब की छह पेटियां बरामद
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर पुलिस ने नौणी चौक पर एक कार से अवैध शराब की छह पेटियां बरामद की हैं। कार पंजाब राज्य की है और इसमें चालक मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सेे मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना के एसएचओ ओंकार सिंह अपनी टीम के साथ नौणी चौक पर गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली की यहां पर एक कार में अवैध रूप से शराब रखी हुई है। पुलिस ने जब गाड़ी के पास जाकर देखा तो वहां पर कोई नहीं था। जब गाड़ी को खोला तो उसके अंदर छह पेटियां देसी और अंग्रेजी शराब की मिलीं। पुलिस ने शराब को कब्जे मेें लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि कार चालक की तलाश की जा रही है।
एसपी अंजुम आरा ने बताया कि नौणी चौक पर पुलिस ने शराब पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।