{"_id":"59f0abd14f1c1bcf538b9047","slug":"131508944849-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर बाजार गई 21 साल की युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलासपुर बाजार गई 21 साल की युवती लापता
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की माता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती की तलाश की जा रही है।
जनपद बिलासपुर के तहत सदर थाना में महिला ने बयान दिया है कि उनकी 21 साल की बेटी 21 अक्तूबर को बिलासपुर बाजार गई थी। महिला का कहना है कि वह अभी तक घर नहीं लौटी है। उन्होंने उसे हर जगह तलाश किया। लेकिन, उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सदर थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। महिला ने अर्की के एक युवक पर उनकी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लापता लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लड़की की तलाश की जा रही है।