फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   13 school concted with internet in bilaspur

इंटरनेट सुविधा से जुड़ेंगे 13 सीसे स्कूल

Sun, 26 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 26 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
13 school concted with internet in bilaspur
internet - फोटो : internet

जिला ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 13 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को जल्द ही इंटरनेट की सुविधा से लैस किया जाएगा। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने डिजिटल योजना के अंतर्गत डोंगल वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना से स्कूलों के कार्यालयों में तैनात स्टाफ को कार्यालय का कार्य करने के लिए नेटवर्क की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके साथ ही विभागीय फाइलों का कार्य शीघ्रता पूर्वक किया जा सकेगा।

विज्ञापन


अप्रत्यक्ष तौर पर इसका लाभ स्कूल के छात्रों को भी मिलेगा। जिला उपनिदेशक उच्च रवि जम्वाल और ई-गवर्नेंस नोडल ऑफिसर सुरेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि जिला के 13 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को इस सुविधा के अंतर्गत लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला के तहत आने वाले स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गांव, बलोह, जबलू, कोठी, मझवार, माकड़ी, मेहथी, नघ्यार, नेहला, पनोह, सलोह, दयोथ और छत को यह डोंगल जारी किए जा रहे हैं। इसके तहत एयरटेल कंपनी इंटरनेट डोंगल के माध्यम से हर महीने 5 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसका खर्चा उच्च निदेशालय शिमला उठाएगा। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के प्रयोग से स्कूलों में कार्यालय का कार्य अति शीघ्रता से निपटाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला के शहरी क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों में से 10 स्कूलों में यह सुविधा पहले से ही दी जा चुकी है। जबकि प्रदेश भर में करीब 196 स्कूलों में इंटरनेट के लिए डोंगल वितरण का कार्य हो चुका है। प्रदेश भर के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, जिनमें सुविधाओं की कमी है और नए अपग्रेड हुए हैं, उन स्कूलों को इस चरण में यह डोंगल वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में इस योजना का जो भी खर्चा आएगा उसे उच्च निदेशालय शिमला उठाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed