फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वारघाट में ट्रक की चपेट में आई छात्रा

स्वारघाट में ट्रक की चपेट में आई छात्रा

Fri, 15 Feb 2019 11:10 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में ट्रक की चपेट में आई छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट कस्बे के समीप एसडीएम कार्यालय के पास एक छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद छात्रा को स्वारघाट अस्पताल में लाया गया लेकिन वहां डॉक्टर नहीं था। इसके बाद छात्रा को एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया, जहां छात्रा का उपचार चल रहा है। हालांकि इस हादसे को लेकर किसी भी प्रकार का मामला थाना में दर्ज नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
जानकारी के अनुसार दोपहर बाद सरकारी स्कूल स्वारघाट से छुट्टी होने के बाद स्कूल के बच्चे नेशनल हाईवे सड़क मार्ग पार कर रहे थे तो जल्दबाजी में सड़क पार करते समय बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ने स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी है जिस कारण स्कूली छात्रा घायल हो गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद एसडीएम कार्यालय के पास कुछ समय के लिए जाम लग गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मद्द से घायल छात्रा प्रियंका 13 साल पुत्री सुरेंद्र सिंह गांव व डाकघर कुटैहला निवासी को घायल अवस्था में स्वारघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन स्वारघाट के अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने के कारण घायल छात्रा को एफआरयू नालागढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस थाना स्वारघाट के थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पार्टियों में समझौता हो गया है जिस कारण कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed