{"_id":"5bc8dd44bdec2269a7715be7","slug":"121539890500-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल से बिजली का खंभा उखाडने से तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल से बिजली का खंभा उखाडने से तनाव
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/केमरी। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक धार्मिक स्थल के पास से बिजली विभाग ने बिजली का खंभा उखाड़ लिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भंबरका का है। ग्राम निवासी केवल राम गांव के ही एक धार्मिक स्थल में पुजारी है। केवल राम के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस चौकी पहुंचे। ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर पुलिस को बताया कि धार्मिक स्थल के पास एक बिजली का खंभा लगा था।
धार्मिक स्थल में बिजली की आपूर्ति इसी खंभे से थी। उनका आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के कारण बिजली विभाग से सांठगांठ कर बिजली का खंभा हटवा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का खंभा हटने से उनके धार्मिक स्थल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। श्रद्धालु अंधेरे में पूजा अर्चना करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि अभी नवरात्र और दशहरा का त्योहार चल रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बिजली का खंभा लगवाने की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।