{"_id":"5b929118867a557ebb22d31c","slug":"11536332056-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरे को कूचला, फिर लोगों की जान डाली जोखिम में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरे को कूचला, फिर लोगों की जान डाली जोखिम में
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जामली (बिलासपुर)। जामली और गंभरपुल के बीच पंजाब रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने मामले में नया खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे से 100 मीटर पहले बस चालक ने सड़क किनारे घास चर रहे बकरे को कूचला। बकरे के मारे जाने पर मुआवजा न देने के चक्कर में उसने बस की स्पीड बढ़ा ली। इससे बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सवार 26 लोगों को चोटेें आ गई।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चालक ने मरे हुए बकरे का मुआवजा न देने के चक्कर में बस में सवार लोगों की जान जोखिम में डाल दी। वहीं अगर हादसा कुछ और आगे हुआ होता तो मंजर और भी भयावह हो सकता था। वहां से गंभर खड्ड में बस गिर सकती थी, जिसमें कई लोगों की जाने भी जा सकती थी।
लोगों का कहना है कि जैसे ही चालक को पता चला कि बस की चपेट में आने से बकरा मर गया है, उसने बस की स्पीड को बढ़ा दिया लेकिन जैसे ही वह एक तीखे मोड़ पर पहुंचा तो बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस साथ लगती पुली में जा गिरी। हादसे मेें 26 लोग घायल हो गए। जबकि बस चालक का कहना है कि बस ने ब्रेक छोड़ दी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि हादसा किन कारणों से हुआ। बहरहाल सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बस कुल्लू से होशियारपुर जा रही थी। जो जामली व गंभरपुल के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो घायल आईजीएमसी रेफर कर दिए गए हैं, जबकि अन्य का इलाज बिलासपुर में ही हो रहा है। प्रशासन ने इन्हें राहत के तौर पर फौरी राहत दी है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
-----
घायलों को दी गई राहत राशि : सदर तहसीलदार
सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से घायलों को सहायता राहत राशि दी गई है। जो घायल जो शिमला रेफर किए गए हैं, उन्हें दो-दो हजार रुपये दिए गए हैं। जबकि अन्य 11 घायलों को 1000 रुपये की सहायता राशि दी गई है। प्रशासन की ओर से घायलों को 15 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।
---------