फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चरस और गांजा के साथ दिल्ली के चार लोग गिरफ्तार

चरस और गांजा के साथ दिल्ली के चार लोग गिरफ्तार

Wed, 20 Jun 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चरस और गांजा के साथ दिल्ली के चार लोग गिरफ्तार
बिलासपुर। पुलिस ने चरस और गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस की टीम ने बिलासपुर में कॉलेज चौक पर नाका लगाया था। एक कार नंबर एचआर 13के -3908 को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर गाड़ी में बैठे लोग घबरा गए। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी की तो 8 ग्राम चरस और 22 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी, चरस और गांजा को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में सवार सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गौरव गुलाटी निवासी हाउस नंबर 4/35 गली नंबर 16 किरण गार्डन उत्तम नगर नई दिल्ली, भुवनेश महाजन पुत्र विनोद कुमार हाउस नंबर एफ/43 पिपल रोड मोहन गार्डन दिल्ली, आयुष श्रीवास्तव पुत्र किशोर श्री वास्तव ब्लॉक नंबर 17 हाउस नंबर 225 लोढ़ी कॉलोनी नई दिल्ली और जगेश चतुर्वेदी हाउस नंबर ए/65 गली नंबर 20 मेन रोड बाडवाली नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि चरस और गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed