फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गोशाला में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दे दी जान

गोशाला में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दे दी जान

Mon, 19 Feb 2018 11:27 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दे दी जान
बिलासपुर। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बडोल देवी के अंतर्गत गांव पंजीण में एक व्यक्ति ने गोशाला में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद (47) पुत्र स्वर्गीय बंशी राम कुछ समय से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। उनकी पत्नी बच्चों के साथ पशुओं को चारा लाने गई हुई थी। उनके साथ ज्ञान चंद भी गया था। लेकिन कुछ देर बाद वह घर वापस आ गया। जब उसकी पत्नी व बच्चे घर आए तो वह वहां पर नहीं मिला। जब उन्होंने गोशाला में जाकर देखा तो ज्ञान चंद छत से फंदा लगाकर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर झंडूता थाना से पुलिस कर्मी पहुंचे। जिन्होंने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed