{"_id":"5a04507b4f1c1b71548bbc00","slug":"11510232187-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गों को जहरीला पदार्थ देने पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गों को जहरीला पदार्थ देने पर मामला दर्ज
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं में महिला ने अपने गांव के एक शख्स पर उसके मुर्गों को जहरीला पदार्थ देने का मामला दर्ज करवाया है। नस्वाल की कृष्णा देवी का पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि उसने गांव में मुर्गें पाल रखे हैं। पिछलेेे दिन उसने देखा कि कुछ मुर्गें मर चुके हैं।
विज्ञापन
इनके मरने के कारण पता नहीं चल पाया। लेकिन जब उसने जांच की तो पता चला कि उन्हें जहरीला पदार्थ देेकर मारा गया है। महिला का कहना है कि उसे शक है कि उसके गांव के ही एक शख्स ने मुर्गों को मारा है। क्योंकि वह अकसर उससे लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। पुलिस ने महिला के बयान पर धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन