फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 29 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट में दीपावली की तैयारियों को लेकर एसडीएम स्वारघाट ने नयनादेवी क्षेत्र के व्यापारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वारघाट में बैठक का आयोजन किया।
बैठक में एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए स्वारघाट उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले अग्निशमन विभाग व आईपीएच विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को तीन से सात नवंबर तक उपमंडल में ही रहना होगा। इस दौरान इनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल स्वारघाट के विभिन्न स्थानों पर बिना लाइसेंस के जो भी दुकानदार पटाखे व आतिशबाजी की बिक्री करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटाखे की बिक्री के लिए एसडीएम कार्यालय स्वारघाट में लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। किसी भी कार्य दिवस को आकर पटाखे बेचने का लाइसेंस बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वारघाट में पटाखे बेचने के लिए तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं। स्वारघाट के बस अड्डे की खाली जगह पर व लोअर बाजार के नालागढ़-रामशहर चौक तथा हिलटॉप होटल के पीछे खाली मैदान में ही केवल पटाखे बेचने के लिए दुकान सजाई जा सकेगी। जो भी दुकानदार इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा, एसएचओ स्वारघाट राजेंद्र कुमार, श्री नयना देवी ट्रस्ट के एसडीओ प्रेम चंद समेत अन्य सभी विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे हैं।
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed