फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

बहन की मौत पर भाई ने उठाए सवाल

Sat, 07 Nov 2020 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
crime
स्वारघाट (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत के सलवाड़ के गांव फुफली चुलवाना में एक नवंबर की शाम को गिरने से स्वारघाट क्षेत्र की महिला कौशल्या देवी (58) की मौत हो गई थी। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जसपाल पुत्र रामदिता निवासी गांव डुंगी प्लेट डाकघर ग्लोट तहसील नालागढ़ जिला सोलन ने बहन कौशल्या देवी के पति बग्गा राम और उसके परिवार पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की ससुराल में एक नवंबर को डंगे से गिरने के कारण मौत हो गई थी। जसपाल ने बताया कि बहन के सिर, चेहरे, गर्दन, बाजू और टांगों पर चोट के निशान थे। जसपाल ने इस बाबत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 और महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के मामले को दबाया जा रहा है। जसपाल ने बताया कि उसकी बहन कौशल्या देवी की शादी करीब बीस साल पहले बग्गा राम निवासी गांव फुफली चुलवाना डाकघर मलहोट तहसील झंडूता जिला बिलासपुर से हुई थी। बहन अनपढ़ थी, इसका बग्गा राम ने फायदा उठाया। बहन को धोखे में रखकर शादी को पंचायत में दर्ज नहीं करवाया। जसपाल ने बताया कि उसकी बहन कौशल्या का पति बग्गा राम अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसका जिक्र वह कई बार उसके साथ कर चुकी थी। उसकी बहन डेढ़ माह से मायके में रह रही थी। लेकिन एक नवंबर को बग्गा राम बहन को अपने घर ले गया और उसी दिन उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि इससे उसकी मौत हो गई। बाद में उन्हें बताया गया कि मौत डंगे से गिरने के कारण हुई है। जसपाल ने आरोप लगाया कि बग्गा राम व उसका परिवार मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एसपी बिलासपुर और महिला आयोग से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed